पहले हिना ने "कॉल गर्ल" तो अब विकास ने किया दावा इस बीमारी से जूझ रही हैं शिल्पा

1/12/2018 12:13:06 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के फिनाले अब दो ही दिन बचें हैं। अब 4 सदस्य ही घर में रह गए हैं। इस समय घर में विकास और हिना खान की खूब जम रही हैं। इन दिनों दोनों मिलकर शिल्पा शिंदे के पीठ पीछे काफी बातें बनाने लगे हैं। शिल्पा कैमरा के सामने अक्सर रोती हुई नजर आ रहीं हैं। आखिरी दिनों में कोई किसी से लड़ाई करके घर से नहीं जाना चाहता है। ऐसे में घर का माहौल काफी शांति भरा हो गया है लेकिन अब घर वाले सामने नहीं बल्कि पीठ पीछे एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहें हैं। 

हाल ही में वूट के एक अनसीन वीडियो में विकास गुप्ता, हिना खान और आकाश डडलानी शिल्पा की पढाई को लेकर सवाल उठाते हैं। सबसे पहले विकास गुप्ता कहते हैं, शिल्पा जी एक बीमार मानसिकता की हैं। वो कहती है कि लडकियों को ज्यादा नहीं पढना चाहिए, कैसी औरत हैं शिल्पा जी, इनको लड़कियों के ज्यादा पढ़ने से क्या समस्या है। इसी में आगे हिना खान कहती है, तभी तो इनको किचन में काम करना अच्छा लगता हैं। टास्क नहीं करना चाहती है। आगे हिना कहती हैं, शिल्पा के बारें में घर के सभी सदस्य जानते हैं कि वो पढाई में बहुत कमजोर हैं। इसीलिए उनकी मानसिकता ऐसी हैं। विकास आगे बताते हैं, कि शिल्पा के पिता एक शिक्षित व्यक्ति थे। हाईकोर्ट में वकील थे। शिल्पा जी ने भी अच्छे कालेज से अपनी पढाई पूरी की है। लेकिन क्या फायदा ऐसी डिग्री का जब सोच इतनी घटिया है।