Shocking! प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं विकास गुप्ता, दिवंगत एक्ट्रेस की मौत के 5 साल बाद खोला राज

6/11/2021 3:55:40 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 11' के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता अक्सर  अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।  विकास गुप्ता ने बिग बाॅस 14 के दौरान भी अपनी पर्सनल लाइफ और सेक्शुअलिटीसे जुड़ी कई चीजें सामने आई थीं। वहीं एक बार फिर विकास गुप्ता ने इपनी पर्सनल लाइफ की कई परतें खोलीं। विकास ने एक इंटरव्यू के दौरान शाॅकिंग खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उनका रिलेशन बिगाड़ दिया।

विकास गुप्ता ने कहा-'वह प्रत्युषा बनर्जी और एक अन्य लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि प्रत्युषा तब यह नहीं जानती थीं कि विकास बाइसेक्शुअल हैं। वहीं जब विकास गुप्ता से पूछा गया कि क्या वह इस डर के कारण अपनी सेक्शुअलिटी पर खुलकर सामने आए क्योंकि वो उन लोगों को खो रहे है जो उनके दोस्त थे?'

इसके जवाब में विकास गुप्ता ने कहा-'ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि मैं अगर एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में भी होता था तो वह जानता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। मैं 2 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। इनमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थी और दूसरी का मैं नाम नहीं ले सकता। प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। हम बहुत ही कम वक्त के लिए साथ रहे थे।'

विकास गुप्ता से जब पूछा गया कि प्रत्युषा बनर्जी की मौत से पहले क्या वह राहुल राज सिंह से मिले थे। इस परउन्होंने कहा- 'मुझे बस इतना याद है जब प्रत्युषा की मौत हुई तो उस वक्त राहुल राज सिंह हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खा रहा था। मैं अंदर गया तो मकरंद मल्होत्रा वहां था। राहुल से पहले प्रत्युषा मकरंद को डेट कर रही थी और वह उसकी लाइफ का सबसे प्यारा और स्वीट रिलेशन था।'

जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी की 1 अप्रैल 2016 को मौत हो गई थी। बताया गया कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था। प्रत्युषा तब राहुल राज सिंह को डेट कर रही थीं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था। एक्ट्रेस के पैरंट्स ने राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

बता दें कि विकास गुप्ता फिलहाल कोरोना की चपेट में हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma