Bigg Boss 14 Video: विकास गुप्ता को घर में दोबारा देख उड़े अर्शी खान के तोते, दिया ऐसा रिएक्शन

12/21/2020 2:27:41 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस-14' में और कुछ हो या ना हो पर इस बार सदस्‍यों की दोबारा एंट्री खूब हो रही है। अब तक कविता कौशिक राहुल वैद्य, निक्की तंबोली,एली गोनी घर ने बेघर होने के बाद दोबार एंट्री की। वहीं अब इस लिस्ट में चैलेंजर बनकर आए विकास गुप्ता का नाम भी शामिल हो गया है।

दरअसल, अर्शी खान को स्‍व‍िमिंग पूल में धक्‍का देने के बाद बिग बॉस ने विकास गुप्‍ता को घर से बेघर कर दिया था, लेकिन अब उनकी भी दोबारा एंट्री हो गई है। विकास की एंट्री से जहां अर्शी खान के होश उड़ गए हैं, वहीं विकास भी पूरे तेवर में लौटे हैं। घर में एंट्री लेते ही विकास कहते हैं कि उनका एक डर था जो अब खत्‍म हो गया है। वह इस दौरान गुनगुनाते हैं- 'अब... जो उखाड़ना है, उखाड़ लो... उखाड़ लो।'

विकास की एंट्री पर र्शी खान को छोड़कर बाकी सभी घरवालों के चेहरे पर खुशी झलकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विकास की एंट्री पर रुबीना दिलैक भी बड़ी खुश हैं।

इस पर राहुल वैद्य भी मस्‍ती करते हुए कहते हैं कि रुबीना बड़ी खुश हैं, आप दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं क्‍या? वहीं जैसे ही विकास की एंट्री होती है तो अर्शी उनसे  चाय के लिए पूछती हैं, जबकि विकास कटाक्ष भरे अंदाज में कहते हैं 'नहीं जी।'

इसके बाद विकास घरवालों के साथ गार्डन एरिया में बात करते हैं। वह कहते हैं-'मेरा एक डर था ब्‍लैकमेलिंग का, अब वह खत्‍म हो गया है। अब... उखाड़ लो, उखाड़ लो। इसके बाद वह कहते हैं अर्शी को जो धक्‍का दिया था, वह गुस्‍से वाला धक्‍का नहीं था। यही नहीं, विकास यह भी कहते हैं कि जो सबसे गंदा वाला खेल है, यह वो वाला खेल है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मनु पंजाबी घर से बेघर

मनु पंजाबी के फैंस के लिए ये शॉकिंग खबर है। बिग बॉस के फैन पेज खबरी के मुताबिक नु पंजाबी शो से एलिमिनेट हो गए हैं रिपोर्ट में इसके पीछे मनु की खराब हेल्थ कंड‍िशन बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मनु को पैर की दिक्कत है। पैरों की ट्रीटमेंट के लिए मनु को शो छोड़ना पड़ रहा है लेक‍िन मनु ठीक होने के बाद वापस शो में एंट्री ले सकते हैं।

Smita Sharma