डिनर डेट पर निकले Vijay Varma और Tamanna Bhatia, कैमरे को देखते ही दिए ऐसे रिएक्शन

4/25/2023 1:28:27 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों डेटिंग अफवाहों को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, अब एक बार फिर न्यूली कपल को एक साथ देखा गया है। दोनों को डिनर डेट पर जाते हुए कैप्चर किया गया है। जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। 

 

डिनर पर जाते हुए स्पॉट हुए तमन्ना और विजय
सामने आए वीडियो में तमन्ना भाटिया और वियज शर्मा को एक साथ गाड़ी में डिनर पर जाते हुए देखा गया। इस दौरान तमन्ना ने सफेद टैंक और ग्रे जॉगर्स में देखा गया, तो वहीं, विजय कैजुअल चेक शर्ट और पैंट में दिखें। हालांकि, इस दौरान दोनों कैमरे से बचते नजर आए। वहीं, फैंस दोनों को साथ देख काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "तमन्ना ने ड्राइवर रख लिया है क्या।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किए- "जो लड़कियां ज्यादा घमंड करती हैं, उन्हें ऐसे ही लोग मिलते हैं।" इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा कि-प्यार में कोई छोटा बड़ा नहीं होता, सबकी अपनी पसंद है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


बता दें कि, डेटिंग की खबरों को तमन्ना ने एक इंटरव्यू में खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि वह दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त है और एक साथ फिल्म में काम कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News