विजय राज पर लगा महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तारी के बाद एक्टर को मिली जमानत
11/4/2020 8:24:56 AM

मुंबई: फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन से फेमस हुए एक्टर विजय राज पर एक महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। विजय राज को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 2 नवंबर की रात फिल्म शेरनी की शूटिंग में सहयोगी सदस्य के रूप में काम करने आई एक महिला ने विजय राज द्वारा द गेटवे होटल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के बाद भादवि की धारा 354 (अ) (ड) के तहत मामला दर्ज विजय राज को गिरफ्तार किया था। खबरों के मुताबिक विजय राज को आज यानी 3 नवंबर को रामनगर पुलिस द्वारा गोंदिया न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। सूत्र के अनुसार विजय राज की ओर से पैरवी एडवोकेट वस्तानी की ओर से की गई।
दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले एक्टर को 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस समय दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।
विजय राज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में एक्टिंग की लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में फिल्म रन से मिली थी। फिल्म 'रन' में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन काफी फेमस हुआ था। आखिरी बार विजय राज वेब मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सुटेबल बाॅय' में नजर आए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

'विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी', MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी हार पर बोले राहुल गांधी