फ्री में लोगों को ट्रिप पर भेज रहे हैं Vijay Deverakonda, ऐसे आप भी इस ट्रिप का बन सकते हैं हिस्सा

12/26/2022 4:06:08 PM

नई दिल्ली। इस साल का क्रिसमस साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए बेहद खास है। जहां एक तरफ सेलेब्स अपने दोस्त, परिवार आदि के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया तो वहीं दूसरी तरफ 'लाइगर' स्टार अपने फैंस के लिए सांता बने। 

 

क्रिसमस पर फैंस के लिए सांता बने Vijay Deverakonda
दरअसल, 5 साल पहले विजय ने एक ट्रेडिशन शुरू किया था, जिसका नाम 'देवरा सैंटा' (Devera Santa) है। इसके तहत वह हर साल क्रिसमस पर अपने चाहने वालों को सरप्राईज देते आ रहे हैं। वहीं इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। विजय ने अपने 100 फैंस के लिए पेड ट्रिप पर का शानदार प्लान बनाया है। जी हां, इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  'एक परंपरा जो मैंने 5 पहले शुरू की थी। इस साल मेरे पास शानदार आइडिया है। मैं आप में से 100 लोगों को हॉलिडे पर भेज रहा हूं, जो कि पेड होगा। डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें।' 

 

 

इसी के साथ विजय ने अपने फैंस को घूमने के ऑप्शन भी दिए हैं, जो माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेसर्ट ऑफ इंडिया अब अपनी पसंद के हिसाब से फैंस घूमने जा सकते हैं।

News Editor

Deepender Thakur