''पुष्पा'' फेम रश्मिका संग शादी की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर फैंस का बताई सचाई

2/22/2022 11:20:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'नेशनल क्रश' के नाम से जानी जाने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की दीवानगी लोगों में भरपूर है। फिल्म 'पुष्पा' में उनके काम को खूब पसंद किया गया है। वहीं, बीते कुछ दिनों से रश्मिका तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बात सिर्फ रिलेशनशिप तक ही नहीं, बल्कि ये भई कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वालें हैं। इसी बीच अब शादी की खबरों को लेकर एक्टर विजय देवरकोंडा ने  पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट कर पूरी सच्चाई लोगों को बताई है।

 

विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारि​क ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह बकवास... क्या हम सिर्फ... न्यूज हैं।'  इस ट्वीट के सामने आने के बाद ये बात पूरी तरह से साफ हो गई कि विजय और ​रश्मिका की शादी की खबरें महज अफवाह मात्र है और कुछ भी नहीं। एक्टर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस के भी इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

 


काम की बात करें तो  विजय देवरकोंडा जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन थ्रिलर ‘लाइगर’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजि​ट एक्ट्रेस अनन्या पांडे दिखेंगी। वहीं रश्मिका मंदाना इन दिनों अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं 

 

Content Writer

suman prajapati