मदद के लिए मैदान में उतरे तेलुगू एक्टर विजय देवरकोंडा, 17 हजार से ज्यादा परिवारों को उपल्बध कराया किराने का सामान

6/5/2020 8:18:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगू एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी इस चर्चा के पीछे कारण है लॉकडाउन में हजारों परिवारों की मदद के लिए आगे आना। हाल ही में एक्टर ने अपने एनजीओ के जरिए हजारों मध्यम वर्ग के परिवारों को लॉकडाउन में मदद पहुंचाई है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

PunjabKesari
बता दें, विजय देवरकोंडा गैर-लाभकारी संगठन "द देवरकोंडा फाउंडेशन" के संस्थापक हैं और वो इस फाउंडेशन के जरिए अब तक 17,723 मध्यम वर्गीय परिवारों को किराने का सामान और अन्य जरूरतों का सामान उपलब्ध करवा चुके हैं। 

PunjabKesari

इस बड़ी मदद के लिए एक्टर के फाउंडेशन ने मुसीबतों से जूझ रहे परिवारों की लिस्ट बनाई और संगठन ने कॉरपोरेट्स से भी मदद करने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने हजारों लोगों की मदद के लिए बीड़ा उठाया। 
बता दें, विजय पहले भी कई बार सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे चुके हैं। अप्रैल के महीने उन्होंने 'युथ द फर्स्ट जॉब प्रोग्राम’ के साथ युवाओं के करियर को शुरू करने में मदद की थई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News