कॉफी विद करण 7: रश्मिका मंदाना संग रिश्ते पर विजय देवराकोंडा का बयान, बोले- वो डार्लिंग हैं
7/30/2022 12:20:53 PM

मुंबई. डायरेक्टर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस हफ्ते शो में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे गेस्ट बनकर पहुंचे। दोनों ने शो में कई तरह के खुलासे किए। करण जौहर ने शो में विजय देवरकोंडा से पूछा कि रश्मिका मंदाना उनकी गर्लफ्रेंड हैं या नहीं तो इस पर एक्टर ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया।
वीडियो में विजय व्हाइट पैंट सूट में नजर आ रही है। वहीं अनन्या पांडे ऑफ शोल्डर नियॉन ड्रेस में दिखाई दे रही है। करण जौहर ने विजय से पूछा रश्मिका मंदाना उनकी गर्लफ्रेंड हैं या नहीं, इस पर विजय ने रश्मिका को 'डार्लिंग' कह कर बुलाया और कहा है कि वो और रश्मिका बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत में रश्मिका के साथ दो फिल्में की हैं, ऐसे में दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस पर अनन्या ने इशारों में ही सही, लेकिन रश्मिका के साथ विजय के रिलेशनशिप का हिंट दे दिया। करण के शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे बहुत जल्द फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।Okay this is the Answer to whole TFI right now 👌 perfect 💯#VijayDeverakonda #KoffeeWithKaranOnHotstar #KoffeeWithKaranS7 #Liger pic.twitter.com/bwYA2mMilN
— Rameshᴸᶦᵍᵉʳᵒⁿᴬᵘᵍ²⁵🐯 (@RameshBabloo_) July 28, 2022
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला