Unseen: जुड़वा बेटों को सीने से लगाए पति पर प्यार लुटाती दिखीं नयनतारा, विग्नेश के न्यू ईयर पोस्ट ने जीता सबका दिल

1/3/2023 12:30:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. नव वर्ष 2023 नयनतारा और विग्नेश शिवन के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल की शुरुआत कपल ने अपने ट्विन्स संग मनाते हुए की। फिल्म निर्माता ने 1 जनवरी को ट्विटर हैंडल पर एक खास नोट शेयर किया और उन पलों को याद किया, जिन्होंने 2022 को उनके और नयनतारा के लिए यादगार बना दिया। उन्होंने नयनतारा और उनके जुड़वां बेटों की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और अपनी शादी का भी जिक्र किया। विग्नेश द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

ट्विटर पर अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा, “धन्यवाद 2022 - 2 0 दो दो !! तुम मेरे लिए बहुत अच्छे थे! यहाँ उन सभी के लिए मेरा दिल से आभार, जिन्होंने इस वर्ष को मेरे लिए विशेष बना दिया! थैंक यू थ्रेड 2022 - 2023 भाग 
1 - 10 के स्केल पर वह नयन है और मैं 1 है।" 

 

 

अपने बेटों उइर और उलागम के बारे में विग्नेश ने लिखा, "दो लड़कों के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं, हर बार जब भी मैं उन्हें देखता हूं, हर बार जब मैं उनके पास जाता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू निकल आते हैं...मेरी आंखों के आंसू मेरे होठों से पहले उन्हें छू लेते हैं:) दोनों मुझे मेरे लिए आशीर्वाद लगते हैं, थैंक गॉड।"

 


इसके अलावा विग्नेश ने अपनी फिल्मों का समर्थन करने के लिए फैंस का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने शतरंज ओलंपियाड को संभालने का अवसर देने के लिए तमिलनाडु सरकार को भी धन्यवाद दिया और लिखा कि वह 2023 का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अजित कुमार की एके 62 पर काम शुरू करना है।

 

बता दें, नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल ने 9 जून, 2022 को शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 9 अक्टूबर, 2022 सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने उइर और उलगम रखा है।  
 

Content Writer

suman prajapati