विद्युत जामवाल ने खतरनाक हथियार से किया स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

1/10/2021 11:58:59 AM

मुंबई. एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं। विद्युत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी अपनी स्टंट वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक स्टंट वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में एक्टर उरूमी हथियार से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जाता है कि उरूमी से स्टंट करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन विद्युत ने खुद के लिए ये चैलेंज तैयार किया। वीडियो में विद्युत बहुत आसानी से उरूमी के इस्तेमाल से तेजी से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। विद्युत के लिए कोई भी स्टंट करना बहुत आसान काम है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

काम की बात करें तो विद्युत को आखिरी बार फिल्म 'खुदा हाफिज' में देखा गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। खबर है कि अब विद्युत फिल्म 'खुदा हाफिज' के सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं।

Parminder Kaur