विद्युत जामवाल ने पहना लेडीलव का डिजाइन किया ऐसा आउटफिट,लोगों ने दिया  Fashion Disaster का टैग

3/13/2022 1:30:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अक्सर अपनी फिल्मों में दमदार स्टंट करते हुए देखे जाते हैं। फिल्मों के साथ विद्युत अपन पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट में रहते हैं। विद्युत ने बीते साल ही नंदिता माहतानी संग इंगेजमेंट की थी। सगाई के बाद अक्सर इस कपल को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। शनिवार रात भी विद्युत लेडीलव नंदिता माहतानी संग डिनर डेट पर निकले।

इस दौरान उनके आउटफिट देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

लुक की बात करें तो विद्युत व्हाइट शर्ट,ब्लैक हूडी और लूज पलाजो स्टाइल पैंट पहना था। जैसे ही  लोगों की नजर उनके बॉटमवियर पर ही जा टिकी. बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने उन्हें फैशन डिजास्टर का टैग दिया।


एक यूजर ने लिखा-'ये कैसा फैशन है।' एक अन्य ने लिखा-'पलाजो क्यों पहने हो।' एक अन्य ने लिखा- 'क्या इन्होंने हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहना है।' एक ने तो उनके फैशन सेंस को 'फैशन डीजास्टर' बता दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यहां तक की पैपराजी भी उनसे पूछते नजर आए कि ये आपने क्या पहना है। हालांकि शायद विद्युत को ये सवाल अच्छा नहीं लगा, हालांकि उन्होंने स्माइल देते हुए कहा, ड्रेस है ये मार्शल आर्ट वॉरियर मास्टर के कपड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने पैपराजी के पूछने पर बताया कि यह आउटफिट उनकी मंगेतर ने ही डिजाइन किया है। 

काम की बात करें तो विद्युत ने फिल्म 'फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने कमांडो, बुलेट राजा, जंगली, खुदा हाफिज, बादशाहो,'सनक'  समेत कई फिल्मों में काम किया। विद्युत जल्द ही खुदा-हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा में नजर आएंगे। वहीं नंद‍िता की बात करें तो वह एक फैशन डिजाइनर हैं। वे कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं। नंद‍िता  कर‍िश्मा कपूर के एक्स-हसबेंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma