विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्ट्स की लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने विद्युत जामवाल

7/30/2018 12:54:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का नाम हाल ही में विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों में शामिल किया। दरअसल, अमेरिका के एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म लूपर ने विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों की सूची जारी की है। इस सूची में विद्युत इकलौते भारतीय हैं।

 

 

अपनी इस उपलब्धि पर विद्युत कहते हैं कि ‘यह वास्तव में एक सम्मान की बात है। इस तरह का सम्मान मुझे प्रेरित करता है कि मैं और मेहनत करूं। एक भारतीय के रूप में मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’ 

 


बता दें कि विद्युत ने हाल ही में फिल्म जंगली की शूटिंग पूरी की।  इसका निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार चंक रसेल कर रहे हैं। इस फिल्म में इंसान और हाथियों के बीच का रिश्ता दिखाया जाएगा। विद्युत की यह फिल्म 5 अप्रैल 2019 काे रिलीज होगी।

 

 

 

Neha