71 की उम्र में विद्या सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी TV जगत की हस्तियां

8/16/2019 9:05:17 AM

मुंबई: 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने 15 अगस्त को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं। अपनी चुलबुली मुस्कान के लिए जानी जाने वाली 71 साल की विद्या सिन्हा क बीते दिनों मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक विद्या सिन्हा का दिल और फेफड़े की बीमारी के चलते निधन हो गया।

विद्या के निधन के बाद उनके रिश्तेदार और मित्रों का अस्पताल में आना शुरू हुआ, सभी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के लीड एक्टर मोहित मलिक भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बता दें कि विद्या इन दिनों इसी सीरियल में काम कर रही थीं।

एक्टर अयूब खान भी विद्या के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

अंजलि आनंद भी विद्या  के घर पहुंची। 

सुनील पाल ने विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन किए।

 70 और 80 के दशक में वह बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उस दौर के कई बड़े एक्टर्स संग उन्होंने काम किया था।  

विद्या सिन्हा ने कई तरह की फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हवस' (1974), 'छोटी सी बात'(1975), 'मेरा जीवन' (1976), क्राइम थ्रिलर 'इन्कार' (1977), 'किताब' (1977), 'पति पत्नी और वो' (1978) और इसी साल बासु चटर्जी की फिल्म 'सफेद झूठ', हॉरर फिल्म 'सबूत' (1980), 'लव स्टोरी' (1981) जैसी फिल्में शामिल थीं।

फिल्मों के अलावा विद्या सिन्हा ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद', 'चंद्र नंदिनी' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे टीवी सीरियलों में दिखाई दी थीं। 

 

 

 

 

 

Smita Sharma