CONFIRM: शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आएंगी विद्या बालन

5/8/2019 5:39:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन जल्द ही मैथमेटिक्स जीनियस शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आएंगी। इसमें वह शकुंतला देवी का किरदार निभाएंगी। इस बात की पुष्टि विद्या ने खुद की है। शकुंतला तेजी से गणित का हिसाब करने की कला में माहिर थीं। इसी वजह से उन्हें 'मानव कंप्यूटर' उपनाम भी दिया गया था। फिल्म का निर्देशन 'लंदन, पेरिस, न्यूयार्क' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का निर्देशन कर चुकीं अनु मेनन करेंगी। इसे विक्रम मल्होत्रा और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।

 

 

फिल्म को लेकर विद्या ने कहा, "बड़े पर्दे पर मानव कंप्यूटर शकुंतला देवी की भूमिका निभाने को लेकर काफी खुश हूं। वह वास्तव में एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने न सिर्फ अपने व्यक्तित्व को अपनाया, बल्कि एक सशक्त नारीवाद की आवाज होने के साथ ही सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए कई लोगों को चुनौतियां दी।"


 

Konika