अजीब बीमारी से जूझ रही है ये एक्ट्रेस, सनकी सा हो जाता है व्यवहार

1/8/2019 4:48:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो विद्या एक तरह की मनोवैज्ञानिक समस्या से जूझ रही हैं जिसे OCD यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहते हैं। इस बीमारी में अगर किसी व्यक्ति को काम करने का दिल करता है तो उसे उसकी सनक सी सवार हो जाती है। वह बार-बार एक ही चीज करता है।

 

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का कारण

यह बीमारी ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्‍यूरोट्रांसमीटर की कमी से होती है। इसके अलावा तनाव या फिर अनुवांशिकता की वजह से यह डिसऑर्डर हो जाती है। OCD से पीड़ित रोगी अगर कोई गंदी चीज छू ले तो वह तब तक हाथ धोते रहते हैं जब तक उनका दिमाग उन्हें ऐसा करने के लिए मना न कर दे। धर्म या नैतिक विचारों पर पागलपन की हद तक ध्यान देना। किसी चीज को भाग्यशाली या दुर्भाग्यशाली मानने का अंधविश्वास। बता दें कि इस डिसऑर्डर को हम शुरु से रोक नहीं सकते। इसके लक्षण दिखने जैसे ही शुरू हों आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है और उनकी बताई दवाइयों को समय पर खाने की भी जरूरत है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन की फिल्म 'कथानायकुडु' जल्द रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के सुपरस्टार और नेता एन टी रामाराव पर बनी है। इस फिल्म में विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बसावतराकम का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एन.टी.रामराव दुनिया के उन गिने चुने अभिनेताओं में एक हैं, जिन्हें उनके फैंस 'भगवान' की तरह मानते है। इस फिल्म का पहला भाग 9 जनवरी यानि कल को रिलीज होगा।

Smita Sharma