अपने बर्थडे पर पति के साथ अजीबोगरीब गेटअप में दिखी विद्या, वहीं देवर आदित्य भी आए नजर

1/1/2018 3:23:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस विद्या बालन आज 40 साल की हो गईं हैं। उन्होंने बर्थडे से एक दिन पहले 31 दिसंबर को अपने घर पर शानदार पार्टी रखी। जिसमें उनके करीबी लोग शामिल थे। विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ बिंदास अंदाज में नजर आईं।

विद्या की बर्थडे पार्टी एक खास थीम पर आधारित थी। इसलिए सभी गेस्ट अजीबोगरीब गेटअप में नजर आए। इस दौरान विद्या भी अलग अवतार में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक एंड पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी।

सिर पर उन्होंने अजीबोगरीब टोपी पहनी थी। वहीं सिद्धार्थ सिंपल लुक में नजर आए। पार्टी में उनके देवर आदित्य रॉय कपूर भी स्टाइलिश लुक में नजर आए। हमेशा बिंदास रहने वाली विद्या यहां पर भी काफी हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। पति के साथ विद्या कैमरे के सामने मस्ती करेत हुए पोज देती हुईं नजर आईं।  

बता दें कि विद्या हमेशा से ही अपने बर्थडे के लिए उत्साहित रहती हैं। जहां सिर्फ परिवारवाले ही मौजूद रहते हैं. जब मैं सिंगल थी, तो अपने पैरेंट्स को सुबह 12 बजे उठाती थी और मुझे विश करने को कहती थी।