विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने बेबुनियाद खबरों को किया खारिज, इस दिन होगी ''शिकारा'' रिलीज

11/23/2019 4:50:09 PM

नई दिल्ली। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स (vidhu vinod chopra) ने अपनी आगामी फिल्म "शिकारा" (shikara) के इर्दगिर्द घूम रही सभी खबरों को खारिज कर दिया है। जिसके अनुसार फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया गया है।

 


हाल ही में, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया (social media) पर इन सभी खबरों का खंडन करते हुए, पुन: पुष्टि की है कि फिल्म "शिकारा" 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

 

इस दिन होगी फिल्म रिलीज
रीकन्फर्म करते हुए, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्वीट किया,"This is Fake News! As announced earlier, Shikara releases in Theatres on 7th Feb"।

 

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी इस आगामी फिल्म के साथ खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

 

फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी प्रतिष्ठित फिल्म 'परिंदा' से वीडियो और क्लिप साझा करते हुए 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया था जो आज भी भारतीय सिनेमा की एक आइकोनिक फिल्म है। वहीं, अब अपनी अगली फिल्म शिकारा के साथ, विधु दर्शकों के सामने फिल्म-निर्माण का एक ओर बेहतरीन नमूना पेश करने के लिए तैयार है, जहां वह जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) की कहानियों पर आधारित एक कहानी पेश करेंगे।

 

फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा के साथ, दर्शकों की रुचि और उत्साह के साथ अपने चरम पर है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा - ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' अब 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Chandan