जब अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख ने दिलीप कुमार के लिए बिछाया था रेड कार्पेट, 'ट्रेजडी किंग' को मुंहबोले

7/11/2021 3:14:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार 7 जुलाई को इस दुनिया को हमेशा हमेशा का लिए अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं और उनके पुराने वीडियोज के जरिए उनकी यादों को ताज़ा कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान स्टेज पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Dollywood Reporter (@thedollywoodreporters)

ये वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्टेज पर दिलीप कुमार और सायरा बानो आते हैं, शाहरुख खान उनके आगे आगे रेड कार्पेट बिछा रहे हैं। जैसे ही दिलीप शाहरुख के पास पहुंचते हैं तो किंग खान को गले लगा लेते हैं। इसके बाद अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद तमाम सिलेब्स उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं।


बता दें, दिलीप कुमार एक्टर शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। ट्रेजिडी किंग के निधन की जानकारी मिलते ही किंग खान उनके अंतिम दर्शन और सायरा बानो को दिलासा देने उनके घर पहुंचे थे। शाहरुख से मिलते ही सायरा फूट फूट कर रोने लगीं थी, इस दौरान एक्टर उनके पास बैठी सायरा को हिम्मत बंधाते रहे थे।

Content Writer

suman prajapati