करिश्मा तन्ना को लगी पिया के नाम की मेहंदी, होने वाली दुल्हनिया की मेहंदी को ड्रायर से सुखाते नजर आए वरुण बंगेरा

2/4/2022 2:14:39 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. महज एक दिन बाद यानि 5 फरवरी को एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी रचाने जा रही हैं। कपल के घर पर शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं, जहां से उनकी प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में करिश्मा की मेहंदी का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने होने वाले पति के साथ नजर आ रही हैं।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना अपने हाथ और पैरों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाए बैठी हैं और उनका होने वाला दूल्हा उनकी मेहंदी को ड्रायर से सुखाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान कपल एक-दूसरे को देखकर खूब मुस्करा रहा है। वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इससे पहले यानि बीते गुरूवार करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें अचानक सोशल मीडिया पर देख उनके फैंस खूब हैरान हुए थे और साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाईयां भी मिलने लगीं।

 


बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 5 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होगी। हालांकि कपल की शादी में सिर्फ परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

 

मालूम होस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक-दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं और दोनों पिछले साल ही सगाई की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। दोनों सुवेद की एक पार्टी में मिले थे, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया। और अब दोनों अपने प्यार को अंजाम देने जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News