ब्राजील की पहाड़ी पर दिखे 10 फुट लंबे एलियन! इसानों जैसे दिखने वाले रहस्यमयी जीव को देख उड़े लोगों के होश

1/12/2024 5:15:52 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देनी वाली वीडियोज सामने आती रहती हैं। हाल ही में ब्राज़ील  के एक द्वीप पर पहाड़ी की चोटी पर दो इंसानों जैसे जीवो को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पृथ्वी पर एलियंस के आने की चर्चा छिड़ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये जीव 10 फुट लंबे थे और इन्हें दक्षिणपूर्व ब्राजील के तट से तीन किलोमीटर से अधिक दूर एक द्वीप इल्हा डो मेल में देखा गया था।

 

 

आउटलेट ने आगे कहा, पहाड़ी की चोटी पर उनकी उपस्थिति से स्थानीय लोगों में चर्चा फैल गई जिन्होंने कहा कि वहां तक पहुंचना मुश्किल है क्योंकि झाड़ियां मुश्किल से उनके घुटनों तक पहुंचती हैं।

यह क्लिप उस फुटेज के वायरल होने के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें कुछ लोग दावा कर रहे थे कि एक 10 फुट लंबा एलियन मियामी मॉल में घूम रहा है। 


 

Content Writer

Smita Sharma