स्टाइलिश कोट पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं विक्टोरिया, दिखा SWAG अंदाज

1/26/2019 2:36:42 PM

लंदन: हॉलीवुड हसीना विक्टोरिया बेकहम अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह न्यूयॉर्क के एयरोपर्ट पर स्पॉट हुईं। विक्टोरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 

इन तस्वीरों में वह कैमल कलर के कोट के साथ लैदर ट्राउजर पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए विक्टोरिया ने ब्लैक शेड्स लगाए जो उनकी सुंदरता को चार-चांद लगा रहे हैं।

हसीना ने कैमरा को देख स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विक्टोरिया का लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

विक्टोरिया के इस कोट की कीमत $89.00 यानि 6,310.14 रुपए है।

बता दें कि विक्टोरिया अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

वह हमेशा अपनी तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।

उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती है। 

Neha