विक्टोरिया बेकहम ने करवाया फोटोशूट ग्लैमरस तस्वीरें आई सामने

10/16/2018 3:08:41 PM

लंदन: एक्ट्रेस विक्टोरिया बेकहम ने हाल ही में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की है। तस्वीरों में विक्टोरिया अलग अलग पोज देती दिख रही है।

 

 

तस्वीरें पोस्ट करने के दौरान विक्टो‍रिया ने वोग का धन्यवाद देते हुए लिखा है कि उनके ब्रांड 'वीबी' के 10 साल उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए धन्यवाद। इसी के साथ विक्टोरिया ने ये भी सूचना दी कि अब उनके ब्रांड का सामान ऑस्ट्रेलिया में भी बिकेगा।

 


आपको बता दें, इससे पहले अपने ब्रांड की 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर विक्‍टोरिया ने पेपरबैग के अंदर बैठकर शूट करवाया था। इससे पहले विक्टोरिया ने वोग मैगजीन के लिए इसी साल जनवरी इश्यू के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसमें वे बेहद बोल्ड नजर आ रही थीं।

 

 

 

 

 

Konika