26/11 दिल दहलाने वाला मंजर: नरीमन हाउस पहुंचे विक्की कौशल,आज भी दीवार पर हैं गोलियों के निशान

11/27/2020 11:03:23 AM

मुंबई: मायानगरी मुंबई में हुए  26/11 आतंकी हमले को 12 साल हो गए हैं। समंदर के रास्ते भारत में घुसे पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में काफी तबाही मचाई। इस आतंकी हमले पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था।

26 नवंबर 2008 का दिन हमेशा की तरहं ही बीता था और शाम भी रोज की तरहं ही बीत रही थी लेकिन रात होते ही जो हुआ उसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की होगी। इस घटना का दर्द लोगों के दिलोदिमाग पर आज भी ताजा है।

मुंबई पर हमला करने के आए 10 पाकिस्तानी आतंकियों में से अबु आकाश उर्फ बाबर इमरान और नासिर उर्फ उमेर वहां से पैदल चलकर रात 9 बजकर 50 मिनट पर नरीमन हाउस पहुंचे थे। इस हाउस में उन्होंने भंयकर तबाही मचाई।

इस तबाही के निशान आज भी वैसे ही हैं। इस दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने शहीदों को याद किया। वहीं बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस दिन मुंबई के नरीमन हाउस पहुंचे। वहां की तस्वीर भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की। सामने आई तस्वीर में विक्की उस जगह पर खड़े होकर गोलियों से छलनी दीवारों को देखते नजर आ रहे हैं। वहां गोलियों के निशान रूह कंपा देने वाले हैं। विक्की द्वारा शेयर की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। 

बता दें कि मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। विक्की के काम की बात करें तो वह  फिल्म 'सरदार उधम सिंह' 'सैम' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

Smita Sharma