आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे विक्की कौशल, फर्स्ट लुक में पहचानना मुश्किल

6/27/2019 11:18:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगे। विक्की जल्द ही भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इसमें विक्की आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले है। पहले पोस्टर में विक्की को पहचानना मुश्किल हो रहा है। 

 

बता दें कि ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। वो देश के साहसी आर्मी ऑफिसर थे। सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्द हुए हुआ था और इसके परिणाम में बागंलादेश का जन्म हुआ। सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में हुए इस युद्द में पाकिस्तान को भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी और युद्ध समाप्ति के लिए पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने भारत के आगे आत्मसमर्पण करना पड़ा था। इस वीरगाथा को अब सिनेमाप्रेमी सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले है। सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथी के मौके पर डायरेक्टर मेघना गुलजान ने इसका ऐलान किया है। साथ ही फिल्म में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है।

 

 

इसके अलावा विक्की जल्द ही सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। शूजित सरकार ने बीते दिनों ही इसका फर्स्ट लुक जारी किया था। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग के लिए विक्की लंदन के लिए भी रवाना हुए थे। इसके अलावा विक्की कौशल हॉरर-कॉमेडी जौनर में भी अपना हाथ आजमा रहे है। उनकी फिल्म 'भूत' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी बीते दिनों सामने आया था।
 

Konika