इंडियन आर्मी से मिलने उरी पहुंचे विक्की कौशल,तस्वीरें शेयर कर बोले-''ये मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान''

3/8/2021 8:38:59 AM


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल हाल ही में कश्मीर पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन आर्मी के साथ खूब समय बिताया।  विक्की को उरी में भारतीय सेना के कैंप में दिन बिताने मौका मिला। इस मुलाकात की तस्वीरें विक्की ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने जवानों को शुक्रिया कहा।

तस्वीरों में विक्की कौशल जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वे लोगों के बीच हैं और उन्हें संबोधित कर रहे हैं। अपने बीच विक्की को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे।

 

इन तस्वीरों को शेयर कर विक्की कौशल ने लिखा-'मुझे उरी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का बहुत बहुत धन्यवाद। आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक दिन बिताने का मौका दिया। ये लोग इतनी गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरे थे। हमारे महान सेना के बीच होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। शुक्रिया। जय हिन्द।'

बता दें कि विक्की कौशल साल 2019 में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में में नजर आए थे।उनके दमदार परफॉर्मेंस के चलते उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह फिल्म सितंबर 2016 में उड़ी में सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के प्रतिशोध में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी, जिसमें 19 सैनिकों की जान गई थी। फिल्म उस साल सबसे बड़ी हिट रही थी। फिल्म का डायलॉग -"हाउज द जोश ?" खूब पॉपुलर हुआ था यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस डायलॉग को बोलते नजर आ चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

वर्कफ्रंट की बात करे तो विक्की कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह शहीद उधम सिंह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक, द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा
में नजर आएंगे।

Content Writer

Smita Sharma