अपकमिंग फिल्म ‘तख्त' के लिए विकी कौशल ले रहे हैं खास ट्रेनिंग, सामने आईं ये तस्वीरें

1/17/2020 2:02:49 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तख्त को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें ये फिल्म अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मल्टीस्टारर पीरियड फिल्म में बॉलीवुड के कई टॉप सितारे नजर आने वाले हैं। जी हां, फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाहन्वी कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर जैसे सितारे नजर आएंगे। 

विकी कौशल अपनी फिल्म तख्त के लिए घुड़सवारी सीख रहे हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी इस तैयारी की एक झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर डाली है। इसकी शुरुआत उन्होंने हॉर्स राइडिंग यानी घुड़सवारी से की है और इसी एक-एक झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है।     
   
विकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घोड़े को कुछ खिलाते हुए दिख रहे हैं और वह जबरदस्त हैंडसम भी दिख रहे हैं। विकी अपनी इस फिल्म के लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रहे हैं।       


बता दें अनिल कपूर इस फिल्म में मुगल सम्राट शाहजहां का रोल निभाएंगे वही रणवीर सिंह दारा शिकोह और विकी कौशल औरंगजेब के किरदारों में नजर आएंगे। वही करीना इस फिल्म में दोनों की बहन जहांआरा बेगम का किरदार निभा रही हैं। करण जौहर ने बताया था कि उनके इस प्रोजेक्ट में मुगल साम्राज्य का तख्त हासिल करने की कहानी को दिखाया जाएगा।

Pawan Insha