‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'' के बाद महान योद्धा के किरदार में नज़र आएंगे विकी कौशल

4/17/2019 1:55:14 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पंसद किया। जैसे कि आप जानते ही हैं कि विकी कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' इस साल रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। खबरों की मानें तो अब इसी फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी के साथ विकी कौशल एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। इस बार यह एक पीरियड वॉर फिल्म होगी जो पौराणिक किरदार अश्वत्थामा के ऊपर आधारित होगी। विकी इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे।

इससे पहले खबरें आ रहीं थी कि ‘उरी के बाद फिल्म के मेकर्स एक और बड़ी फिल्म के साथ वापसी करना चाहते थे जो कि दिलचस्प भी हो। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर उरी के रिलीज होने से भी पहले से काम चल रहा था। यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी और इसी साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। महाभारत में अश्वत्थामा को एक महान योद्धा बताया गया है। वह गुरु द्रोणाचार्य और कृपि के बेटे थे। अश्वत्थामा ने कौरवों की तरफ से युद्ध लड़ा था। महाभारत की मान्यता के मुताबिक अश्वत्थामा अमर थे और तब तक जिंदा रहेंगे जब तक कि कलियुग खत्म नहीं होता।

Pawan Insha