शूटिंग के दौरान घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर लगे 13 टांके

4/20/2019 12:57:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो विक्की एक दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। तरण ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है और उन्हें 13 टांके आए हैं। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और शूट करते हुए उन्हें चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है।

विक्की को दुर्घटना के तुरंत बाद फर्स्टएड एक लोकल अस्पताल दिया गया फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। अभी उनकी हालत कैसी है इसके बारे में कोई बात सामने नहीं आई है। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद विक्की मुंबई पहुंचे और उन्होंने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मदद ली। विक्की अभी आराम कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो विक्की कौशल शूटिंग कर रहे थे तभी उनके ऊपर एक दरवाजा आ गिरा जिससे उनके चेहरे की हड्डी में बड़ा फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 18 अप्रैल को घटित हुई। 

बता दें कि विक्की भानु प्रताप की हॉरर फिल्म की शूटिंग कर है। यह फिल्म एक जहाज के बारे में है जो कि समंदर किनारे खड़ा रहता है। खबरों के मुताबिक फिल्म की कास्ट और क्रू पिछले 5 दिनों से गुजरात के शिप ब्रेकिंग यार्ड में शूटिंग कर रहा है।
 

Smita Sharma