गरीबों की मदद के लिए विक्की कौशल का नया Idea, ऑनलाइन तरीके से जुटाएंगे पैसा
5/14/2020 5:19:31 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. देश में लॉकडाउन 3.0 के बाद लॉकडाउन 4.0 भी लागू होने वाला है। इन चौथे बंद में लोगों को भले ही कामकाज के लिए कुछ राहतें दी जाएंगी। इससे बावजूद भी देश में कोरोना का खतरा कम होता नहीं दिखाई दे रहा। लोग लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं। ऐसे में देश की सरकार के अलावा बॉलीवुड सितारे भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में इस संकट की घड़ी में नेकी के काम के लिए एक्टर विक्की कौशल का नाम सामने आया है।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के एक्टर ऐसे में लोगों की मदद के लिए पैसा जुटाएंगे। इस बात की जानकारी विक्की ने 13 मई को एक वीडियो शेयर करते हुए दी।
वीडियो में एक्टर ने बताया कि वो एक ऐप के जरिए फैंस के साथ ऑनलाइन गेम खेलेंगे, जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस को इन्वाइट किया है। इसके साथ ही जो भी पैसे इक्टठे होंगे, उनसे दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद होगी। इस तरह से विक्की कौशल ने फंड जुटाने का फैसला कर डाला है।
इसके साथ ही खबरें हैं कि विक्की कौशल अपना जमा किया हुआ फंड अंशूला कपूर के समाज सेवी संस्था 'फैनकाइंड और गिव इंडिया' में देंगे।