Better Together: बीवी कैटरीना संग विक्की ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, चेहरे पर मुस्कुान लिए बड़े ही प्यार से पति को निहारती दिखी एक्ट्रेस

7/18/2022 11:08:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस कपल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस समय मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। कैटरीना अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल, बहन इसाबेल कैफ,भाई और दोस्तों संग मालदीव गईं थी।

इस ट्रिप से कैटरीना की अपनी गर्लगैंग और विक्की की अपने दोस्तों संग कई तो कई तस्वीरें वायरल हुईं पर कपल की एक साथ कोई भी फोटो सामने नहीं आईं। लेकिन अब VicKat की मालदीव में बिताए पलों की पहली तस्वीर सामने आई है जो इस समय चर्चा का विषय है।

इस तस्वीर को विक्की कौशल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आई तस्वीर में कपल एक याच पर सुकून के पल बिताते नजर आ रहा है। तस्वीर में जहां विक्की सामने की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

वहीं कैट विक्की को प्यार से निहारते हुए मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ ही कैटरीना  विक्की के हाथ पर अपना हाथ रख पोज दे रही हैं।  लुक की बात करें तो दोनों इस दौरान ट्विनिंग करते दिखे। कैटरीना जहां व्हाइट मैक्सी ड्रेस में स्टनिंग दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

 

नो मेकअप लुक में भी कैटरीना खूबसूरत दिखीं। वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और शाॅर्ट में कूल दिखे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था। तस्वीर को शेयर कर विक्की ने इंफिनिटिव ♾️ का साइन बनाया है। फैंस कपल  की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले कैटरीना की देवर सनी कौशल संग तस्वीर सामने आई थी।तस्वीर में कैट सनीसंग एक याच में बैठे दिख रही थीं। दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे थे। जहां सनी मस्ती भरे एक्शन करते दिखे। वहीं कैट उन्हें देख खिलखिला कर हंस रही थीं।   तस्वीर के साथ सनी ने लिखा- हैप्पी कैटरीना कैफ वीक। भाभी-देवर की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना 'टाइगर 3', 'फोन भूत' विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस', प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में  दिखेंगी।वहीं विक्की कौशल गोविंदा 'मेरा नाम', 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'धुनकी' और दो अनटाइटल फिल्मों में भी नजर आएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

गौरतलब है लंबे समय तक सीक्रेट डेटिंग करने के बाद कपल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही तरीके से शादी रचाई थी।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma