Bigg Boss: भूत बन घरवालों को डराने आए विक्की कौशल, गायब हो जाएगा एक कंटेस्टेंट!
2/12/2020 11:13:02 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के आज के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिलेगा। आज का एपिसोड तकाफी ट्विस्ट से भरा होगा। शो में आज एक्टर विक्की कौशल भूत बनकर आएंगे और नाॅमिनेटिड कंटेस्टेंट(आरती सिंह, शहनाज गिलऔर माहिरा शर्मा ) में से किसी एक को चुपचाप गायब कर देंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है।
सामने आए इस वीडियो में बिग बॉस के घर अचानक अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगती हैं। पारस आरती और माहिरा काफी एकसाइटमेंट में नजर आते हैं। कई बार आरती अंधेरे में चिल्लाती हुई भी दिखाई देती हैं।
वीडियो की शुरुआत में घरवाले ऐीस अजीब घटनाएं देख हक्के बक्के रह जाते हैं। वीडियो में सभी लोग काफी डरे हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद घर के एक हिस्से से पर्दा उठता है और विक्की कौशल की घर में एंट्री होती है।
विक्की घर वालों से कहते हैं कि आप में से किसी एक के ये आखिरी मिनट हैं। विक्की की इस बात से सभी काफी हैरान हो जाते हैं। वहीं खबरें हैं कि आज रात माहिरा शर्मा घर से बेघर हो जाएंगी।
इसके अलावा शो में कंटेस्टेंट रजत शर्मा के तीखे सवालों का जवाब देते दिखें। आत के एपिसोड में रजत सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा से सवाल करेंगे।