Male फैन को धक्का दे विक्की ने Female फैन संग दिए पोज, मिनी स्कर्ट में सान्या का स्टाइलिश अंदाज

4/14/2019 5:21:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को शनिवार रात एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान विक्की ने डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। यहां विक्की ने मीडिया को कई पोज दिए। विक्की को देखते ही रेस्टोरेंट के बाहर उनके फैंस की भीड़ उमड़ गई।

 

 

इसी बीच विक्की कौशल से एक मेल फैन उनके साथ तस्वीर लेने आया तो उन्होंने उसे इग्नोर करते हुए गाड़ी में बैठ गए, लेकिन जैसे ही एक फीमेल फैन ने फोटो के लिए रिक्वेस्ट की तो विक्की ने उन्हें अपने पास बुला कर कार में बैठे-बैठे पोज दिए। काम की बात करें तो विक्की जल्द ही फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे।

 

 

इसके अलावा एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। 

 

 

विक्की के अलावा वहीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को भी रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने व्हाइटा शर्ट के साथ ब्लैक प्रिंटेड मिनी स्कर्ट पहनी थी।

 

 

इस दौरान सान्या काफी स्टाइलिश लग रही थी। यहां दंगल गर्ल ने मीडिया को कई पोज दिए। फिल्मों की बात करें तो सान्या हाल ही में फिल्म 'फोटोग्राफ' में नजर आई थी। 

 

Konika