फिर छा गए अरिजीत, नए सॉग्न में नोरा फतेही के प्यार में मौत को गले लगाते दिखे विक्की कौशल

8/24/2019 1:03:17 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम। मोस्ट अवेटेड सांग विक्की कौशल और नोरा फतेही स्टारर 'पछताओगे' फाइनली रिलीज हो गया है। 'पछताओगे' के टीजर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जैसा कि गाने के नाम से पता चल रहा है 'पछताओगे' गाने की स्टोरी भी कुछ उसी तरह की है। 

सबसे पहले तो इस बात पर यकीन करना ही मुश्किल है कि विक्की कौशल को कोई धोखा दे सकता है, लेकिन गाने की स्टोरी कुछ ऐसी ही है। गाना रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को आवाज़ दी है अरिजीत सिंह ने और संगीत दिया है बी प्राक ने। 

ऐसा पहली बार होगा कि नोरा फतेही और विक्की कौशल एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ना तो किसी फिल्म और ना ही किसी एल्बम में साथ काम किया है। इस गाने में बी प्राक और जानी की जोड़ी ने पंजाबी तड़का भी दिया है।  

गाने में विक्की कौशल की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ़ हो रही है। हालांकि गाने में विक्की ने एक शब्द भी नहीं बोला है, लेकिन उनके एस्प्रेशन कमाल हैं। गाने में ट्राइएंगल लव स्टोरी है और ज्यादा जानने के लिए देखिए गाना-

Smita Sharma