यौन उत्पीड़न का केस: CEO विभु अग्रवाल का बयान-''केस करने वाले खुद एक आरोपी औरतों के लिए बने कानून का दुरुपयोग कर फंसाया''

8/7/2021 8:43:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों पोर्न कंटेंट की काफी चर्चा पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एडल्ट कंटेंट को लेकर बॉलीवुड काफी चर्चाओं में है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। वहीं अब राज कुंद्रा के बाद अब उल्लू के सीईओ विभू अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

विभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था।

28 साल की पीड़िता का आरोप है कि विभु की कंपनी ULLU डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। वहीं अब इस मामले में सीईओ विभु अग्रवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपों से इंकार किया।  

उल्लू की टीम ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि उनकी कंपनी की एक पूर्व कानूनी सलाहकार ने उनकी कंपनी के साथ धोखा किया था जिसकी रिपोर्ट लखनऊ के साइबर सेल को दी गई थी। इस केस के बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ से माफी मांगी थी। महिला चाहती थीं कि इस केस को वापस ले लिया जाए लेकिन हमारी टीम इसके लिए नहीं तैयार थी जिस वजह से आरोपियों ने ही अब काउंटर अटैक करते हुए महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करते हुए विभु अग्रवाल और अंजलि रैना के खिलाफ केस कर दिया है।

उल्लू टीवी अश्लील कंटेंट के चक्कर में कई बार चर्चा में आ चुका है।  इसके साथ ही एप पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भी एडल्ट कंटेंट ही होते हैं।  उल्लू डिजिटल ने लॉन्च होने के बाद अश्लील कंटेंट से सभी को हैरान कर दिया था। देखना होगा विभु से जुड़े इस पूरे ममाले में आगे क्या मोड़ आता है।

Content Writer

Smita Sharma