Disheartening: 'गोलमाल' फेम मंजू सिंह का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
4/16/2022 10:59:24 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज हिंदी टेलीविजन प्रेजेंटर और एक्ट्रेस मंजू सिंह का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 74 की उम्र में अंतिम सांस ली। मंजू सिंह के निधन की जानकारी गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने दी।
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए दूरदर्शन में उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया। एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने डीडी के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है…अलविदा !'
मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे . हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा ! pic.twitter.com/aKFvMJeFYF
— Swanand Kirkire (@swanandkirkire) April 15, 2022
हाल के दिनों में मंजू सिंह बच्चों और युवाओं के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थीं। साल 2015 में उन्हें रचनात्मक कला और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
बता दें कि मंजू सिंह इंडियन टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थीं। मंजू सिंह ने 1983 में शोटाइम के साथ एक टेलीविजन निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। मंजू बच्चों के शो, खेल खिलौने की एंकर थीं। यह शो करीब 7 साल तक चला था। इसके अलावा उन्होंने दिवगंत डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में काम किया है। फिल्म में उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस सदस्यों ने विधायक दल के नेता को चुनने का जिम्मा खरगे को सौंपा

BSP सुप्रीमो मायावती ने 4 राज्यों के नतीजों को बताया अचंभित करने वाला, बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक

चार राज्यों के चुनाव नतीजे पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- चुनाव परिणाम लोगों के गले से नीचे उतर पाना मुश्किल 'समाधान' की जरूरत