अलविदा लता दीदी: ऐ मेरे वतन के लोगों..जरा आंख में भर लो पानी....पंचत्वों में विलीन हुईं 'स्वर कोकिला', भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि

2/6/2022 7:27:06 PM

मुंबई: भारतीय संगीत का आसमान सूना हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया..लग रहा है सितारे,  सूरज सब गायब। 6 फरवरी की सुबह आई मनहूस खबर अपनी लता ताई नहीं रही।  

PunjabKesari

कोरोना और निमोनिया होने के बाद 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में थीं। 4-5 दिन पहले लगा की ठीक हो गईं है लेकिन आज भारत ने अपना कोहिनूर खो दिया। स्वर कोकिला ने 8 बज कर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था। एक पल को शायद ये लफ्ज खामोश हो जान सुनकर यकीन ना हो पर यही जिंदगी की हकीकत है। वहीं अब लता जी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं। 

PunjabKesari

तस्वीरों में लता ताई  तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। स्वर कोकिला को पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में पंचत्वों में विलीन किया गया।

PunjabKesari

 लता मंगेशकर उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।

PunjabKesari

आदिनाथ मंगेशकरी लता ताई के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं। 

PunjabKesari

खबरों में मुताबिक लता मंगेशकर उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।आदिनाथ मंगेशकरी लता ताई के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं। 

PunjabKesari

बड़ी बहन को विदा करने चलीं आशा भोसले

PunjabKesari

पीएम मोदी ने लता ताई के पार्थिव शरीर पर चढ़ाए फूल 

लता ताई के निधन की खबर सुन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुखी हुए। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट पर लता जी को श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम लता ताई को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई पहुंचे। शिवाजी पार्क पहुंच उन्होंने लता ताई के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए।  
 

PunjabKesari

ये स्टार्स पहुंचे शिवाजी पार्क 

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान,रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर, जावेद अख्तर,रणबीर कपूर,सचिन तेंदलुकर और उनकी पत्नी समेत कई स्टार्स लता ताई के अंतिम संस्कार में पहुंचे। 

PunjabKesari

आखिरी पलों में सुनती थी पिता के गाने

लता मंगेशकर की जिंदगी पर किताब लिखने वाले हरीश भ‍िमानी ने लता जी के आख‍िरी पलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा- लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने लता के आख‍िरी दो दिनों की बात साझा की थी। दो दिन पहले लता जी होश में थीं। वे वेंट‍िलेटर पर अपने प‍िता के गाने सुन रही थीं। उन्होंने अस्पताल में ईयरफोन मंगवाए थे। 

PunjabKesari

2 दिन का राष्ट्रीय शोक, झुका रहेगा आधा तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से लता मंगेशकरके इंतेकाल पर दो दिन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। 6 फरवरी और 7 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा इस दौरान देश भर में तिरंगा झंडा झुका रहेगा। वहीं  महाराष्ट्र सरकार ने सात फरवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। वहीं बंगाल सरकार ने लता मंगेशकर के निधन के शोक में उन्हें सम्मान देने के लिए सात फरवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित की।

PunjabKesari

28 नंवबर 1921 में जन्मीं लता मंगेशकर ने भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए है। हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही अपनी सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी, जिसके बाद वो दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर उभरी और उन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाने लगा।

PunjabKesari

तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार, चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व पुरस्कार, दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और एक फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जैसे अवार्ड लता ताई अपने नाम कर चुकी हैं। लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News