मशहूर संगीतकार खय्याम की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

8/16/2019 9:29:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज संगीतकार खय्याम को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो मोहम्मद जहूर खय्याम की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई है। उन्हें तुरंत मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत में कुछ सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

खय्याम की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वे पिछले हफ्ते से ही अस्पताल में एडमिट हैं और आइसीयू में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को उनकी हालत दिनों-दिन बिगड़ती ही जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

 

ANI के ट्वीट के मुताबिक उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। कुछ समय पहले ही पारिवारिक सूत्रों से ये सुनने में आया था कि 92 साल के खय्याम को बीते रविवार मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे आइसीयू में ही हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है।

खय्याम के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने संगीतमय सफर की शुरुआत 17 की उम्र में की थी।उन्होंने 1943 अपना हुनर दुनिया के सामने दिखाया। साल 1953 में आई फिल्म 'फुटपाथ' से वो बॉलीवुड में आ गए। इस फिल्म के संगीत से खय्याम जैसे छा गए थे। उन्हें असली पहचान मिली 1961 में आई फिल्म 'शोला और शबनम' से मिली थी।

इस फिल्म में उनका संगीत काफी पसंद किया गया और धीरे-धीरे खय्याम लोगों के दिलों में जगह बनाते चले गए। अपने शानदार काम के लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें साल 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया। 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। साल 2007 में आई फिल्म 'यात्रा' में खय्याम साहब का ही संगीत था। इस फिल्म में रेखा और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। 
 

Smita Sharma