नहीं रहे 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' के गीतकार अभिलाष, लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित

9/28/2020 2:49:03 PM

मुंबई: 'इतनी शक्ति हमें देना दाता','संसार है एक नदिया' और 'आज की रात न जा' जैसे गीत लिखने वाले दिग्गज सिंगर अभिलाष जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार की रात को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।

अभिलाष के निधन के बाद से सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर स्टार्स सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिलाष जी लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। वो पिछले 10 महीने से बिस्तर पर थे। उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बीते दिनों अभिलाष की पत्नी ने आर्थिक मदद की गुजारिश की थी। 

अभिलाष के करियर के लिए ‘अंकुश’ फिल्म का गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। इस गाने को लिखने में उन्हें दो महीने का समय लगा। अभिलाष जी का मानना था कि इस गाने को लिखने के बाद उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली। फिल्मों में गाने लिखने के अलावा वह रेडियो के लिए भी लिखते थे।

Smita Sharma