दिग्गज एक्टर रमेश देव का 93 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के चलते तोड़ा दम

2/3/2022 9:53:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रमेश देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। रमेश ने 2 फरवरी 2022 को अपने जीवन की अंतिम सांस ली। वरिष्ठ अभिनेता का कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

रमेश के बेटे अजिंक्य ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का निधन लगभग 8.30 बजे हुआ था। पापा को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

 

दिग्गज एक्टर रमेश ने तीन दिन पहले ही अपना 93 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। रमेश ने अपने करियर में मराठी फिल्मों से लेकर कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दीं और इंडस्ट्री में अपने अभिनय से नाम कमाया। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में सोने पर सुहागा, आजाद देश के गुलाम, कुदरत का कानून, इलजाम, पत्थर दिल, हम नौजवान, कर्मयुद्ध, मैं आवारा हूं, आखिरी दांव, प्रेम नगर, कोरा कागज, जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News