दिग्गज असमिया एक्टर निपोन गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी और सीएम सरमा ने जाहिर किया दुख

10/28/2022 10:32:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। असमिया फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर निपोन गोस्वामी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह  80 वर्ष के थे। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, 27 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं और प्रधानमंत्री सहित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए लिखा, असमिया चलचित्र जगत के अग्रणी निपोन गोस्वामी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके योगदान को चलचित्रप्रेमी हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं प्रकट करता हूं। 


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी ट्वीट कर लिखा, मैं सदाबहार अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। 'ककादेउता नाती और हाथी' में अभियन के दौरान असम के इस महान अभिनेता का सानिध्य पाकर मैं धन्य हुआ।

 

बता दें, एक्टर गोस्वामी दिल की बीमारी से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 24 अक्तूबर को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1957 में फिल्म 'पियाली फुकन' से बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'मुकुता', 'संध्या राग', 'अजोली नोबू', 'अपरूपा', 'घर संगसर', 'कोकदेवता नाटी अरु हटी', 'सिराज', 'देउतार बिया' प्रमुख हैं। ', 'बैभव', 'हिया दिया निया', 'जॉन ज्वोले कोपोलत', 'जोनाकी मोन', 'मीठा मीठा लोगोनोट', 'कादंबरी' और 'मोरिसिका' जैसी फिल्मों में नजर आए।

Content Writer

suman prajapati