हाॅस्पिटल में डिस्चार्ज हुए 98 के दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो कहा-''अब ठीक हैं वो''
5/3/2021 8:41:23 AM
मुंबई: कोरोना काल के बीच दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार के हाॅस्पिटल में एडमिट होने की खबर मिलते ही उनके फैंस चिंतित हो गए थे।
इसी बीच एक्टर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दिलीप कुमार की हालात अप एकदम ठीक है और वह अब घर लौट आए हैं। दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने बताया कि सबकी दुआ और डॉक्टरों के चलते अब दिलीप कुमार की तबीयत पूरी तरह ठीक है।
बता दें कि 98 साल के दिलीप कुमार को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया था कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं।
दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा था- सभी लोग सुरक्षित रहिए।