फिल्म जगत में शोक की लहर, 39 साल की उम्र में कॉमेडियन वेणु माधव का निधन

9/25/2019 7:31:37 PM

मुंबईः तेलुगू फिल्म जगत के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का निधन हो गया है। उनके परिवार और डॉक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। वेणु ने आज दोपहर 12:20 बजे अंतिम सांस ली है। वेणु माधव की सिकंदराबाद के एक अस्पताल में डेथ हुई। वेणु की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। वो पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

हॉस्पिटल में उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही थी। और उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के लिए बता दें सूत्रों के हवाले से खबर है कि वेणु अपने इलाज के लिए पिछले दो हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे। बीते रविवार यानी 22 सितंबर को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन 24 सितंबर की दोपहर उनकी हालत एक बार फिर से बिगड़ गई। और उन्हें दोबारा हॉस्पिटलाइज़ करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना था कि वेणु का लिवर ट्रांस्प्लांट करना पड़ेगी। लेकिन इससे पहले कि उनका ट्रांसप्लांटेशन प्रोसेस शरू किया जाता, वो गुज़र गए। 

 

Pawan Insha