'वीरे दी वेडिंग' का गाना हुआ रिलीज, करीना का गर्लगैंग के साथ दिखा HOT अवतार

5/2/2018 11:25:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का पहना गाना ‘तारीफें’ रिलीज हो चुका है। इसमें करीना कपूर का बहुत ही सेक्सी अवतार देखने को मिला है। करीना के साथ-साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिला है।

 

 

इस फिल्म के लिए  ये गाना रैपर बादशाह ने गाया है। इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। करीना और सोनम बेहद सिजलिंग और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। ये गाना बिंदास लड़कियों के मूड और एटीट्यूड को दिखाता है।

 

बता दें कि सोनम और करीना कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। इस फिल्म में चार दोस्तों की कहानियों को दिखाया गया है। हालांकि फिल्म में इनके बीच बेहतरीन केमेस्ट्री के अलावा बोल्ड सीन और सख्त भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 

Punjab Kesari