अलीवाग पहुंची बॉलीवुड की 'मेहंदी क्वीन' वीना नागड़ा, नताशा के हाथों पर रचाएंगी वरुण के नाम की मेहंदी

1/23/2021 12:05:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी मुंबई में नहीं बल्कि अलीबाग में हो रही हैं। दोनो परिवारों में शादी की तैयारियां खूब धूमधाम से हो रही है। हालांकि कपल की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। वहीं वरुण की होने वाली दुल्हियां के हाथों पर पिया के नाम की मेंहदी भी लगने वाली आर्टिस्ट भी अलीबाग पहुंच चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है नताशा के हाथों पर मेहंदी कौन रचाने वाला है? ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा हैं, जो अब तक कई फेमस एक्ट्रेसेस की शादियों में उनके हाथों पर मेहंदी रचा चुकी हैं।

 

वीना नागड़ा नताशा के हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए अलीबाग पहुंच चुकी हैं।

 

 

सूत्रों की मानें तो वीना और उनकी टीम आज वरुण और नताशा के परिवार की औरतों के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं। वहीं आज कपल की मेहंदी का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें वीना नताशा के हाथों पर वरुण के नाम की मेहंदी रचाएंगी।

 

बता दें वीना नागड़ा की मेहंदी का पूरा बॉलीवुड दीवाना है। उनकी इस कलाकारी के चलते उन्हें बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन भी कहा जाता है। वीना ने 80-90 दशक की एक्ट्रेसेस को अपने हाथों से मेहंदी लगाई है।

 

अब तक वीना मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, करीना कपूर, करिशमा कपूर जैसी कई बड़ी स्टार्स के हाथों पर अपनी मेहंदी का हुनर दिखा चुकी हैं। 

 

 
 

suman prajapati