First Picture: महाबलेश्वर में काॅमेडियन वरुण ठाकुर ने लेडीलव संग रचाई शादी, पहाड़ों के बीच आनंद कारज की रस्म निभा एक-दूजे का हुआ कपल

12/8/2021 11:42:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से हैं। विक्की-कैटरीना भी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जहां एक तरफ इस शाही शादी के चर्चे हैं। वहीं कई और स्टार्स के भी शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही हैं। इन खबरों को देख ऐसा लग रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के विघ्न से पहले न केवल आम जनता बल्कि सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों के बीच भी शादी के बंधन में बंधने की होड़ मच गई।

इसी बीच अब इस लिस्ट में  स्टैंडप काॅमेडियन वरुण ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ठाकुर ने महाबलेश्वर में लेडीलव निकिता सहोता संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

कपल पहाड़ों के बीच आनंद कारज की रस्म निभा एक-दूजे का हुआ। शादी में दुल्हे राजा व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी पहने हैंडसम दिखे।

वहीं दुल्हनिया की बात करें तो वह पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका, नेकलेस, झुमके,कलीरे और मेहंदी लगे हाथ दुल्हन बनीं निकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं वरुण ने भी बेहद ही स्पेशल मैसेज के साथ शादी की तस्वीर शेयर की।

उन्होंने शादी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'निकिता सहोता के साथ पेड पार्टनरशिप।' इसके साथ वरुण ने जो हैशटैग #VickyThisSideNickyThatSide दिया है वह काफी चर्चा में हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma