हैदराबाद में वरुण-लावण्या की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, गोल्डन साड़ी..मांग में सिंदूर...चांद का टुकड़ा दिखीं नई दुल्हन

11/6/2023 11:01:00 AM

मुंबई: साउथ के पॉपुलर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी हाल ही शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक नवंबर को इटली में शादी की थी। वहीं अब 5 नवंबर को कपलको ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल हुए।

 

वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद के एन कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। न्यूलीवेड  वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी की रिस्पेशन से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो नई नवेली दुल्हन गोल्डन कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।

इस साड़ी के साथ लावण्या ने स्लीवलेस ब्लाउजर पेयर किया था  जिसमें एक गहरी नेकलाइन थी। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप लाल लिपस्टिक, एक बिंदी से कंप्लीट किया। चौड़े नेकपीस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

हाथों में मेहंदी, मांग में सजा सिंदूर लावण्या के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। दूसरी ओर, वरुण गोल्डन और ब्लैक कलर का ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहनी थी। दोनों हाथों में हाथ डाले मीडिया और मेहमानों से मिले। वरुण तेज और लावण्या की जोड़ी कमाल की लग रही थी।

वरुण और लावण्या ने इटली के टस्कनी में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में चिरंजीवी से लेकर पवन कल्याण, साई धरम तेज, अल्लू अर्जुन और नितिन समेत कई सितारे मौजूद थे।
 

Content Writer

Smita Sharma