शो ''खतरों के खिलाड़ी 11'' के सेट पर घायल हुए वरुण सूद, खतरनाक स्टंट करते समय हुआ हादसा
6/18/2021 3:06:05 PM

मुंबई. शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। हाल ही में शो के सेट से बुरी खबर सामने आई है। खिलाड़ी वरुण सूद को चोट लग गई है। जिसके बाद वरुण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने वरुण को 3-4 दिन आराम करने के लिए कहा है। इससे पहले कंटेस्टेंट अनुष्का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे। सेट पर उस समय स्टंट के एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे, लेकिन वरुण नीचे गिर गए और उन्हें चोट लग गई। वरुण के हाथों में चोट आई है। चोट लगते ही वरुण के हाथों में सूजन आ गई और भयानक दर्द भी हुआ। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही थी कि वरुण को फ्रेक्चर हुआ है, लेकिन अस्पताल में एडमिट होने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छा महसूस करने लगे।
डॉक्टर्स ने वरुण को 3-4 दिनों तक आराम करने के लिए कहा है। यानी अब वह पूरी तरह ठीक होने के बाद ही वरुण शो की शूटिंग कर पाएंगे। वरुण के साथ हुए हादसे के बाद सेट पर सावधानी बढ़ा दी गई है।
बता दें इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में वरुण सूद के अलावा अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अनुष्का सेन, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर