''इंटरनैशनल वुमन्स डे'' पर वरुण धवन ने पत्नी, मां और भाभी के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस को दिया खास मैसेज

3/9/2021 1:32:08 PM

मुंबई. 8 मार्च को 'इंटरनैशनल वुमन्स डे' पूरी दुनिया में मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। एक्टर वरुण धवन ने भी पत्नी, मां और भाभी के साथ तस्वीर शेयर की और एक खास दिया।


तस्वीरों में वरुण पत्नी नताशा दलाल, मां करुणा धवन और भाभी जानवी देसाई धवन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'महिला दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नारी सब पे भारी। यह बहुत अच्छा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस दिन को विशेष बनाते हैं, लेकिन असली काम तब होगा जब हम वास्तव में अपने देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे, क्योंकि प्रत्येक महिला किसी की पत्नी, मां या बहन है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है।

इसके अलावा वरुण फिल्म 'भेड़िया' में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी हैं।

Content Writer

Parminder Kaur