''पापा मुझे और मां को मारते हैं..खाना नहीं देते'' फीमेल फैन ने वरुण से लगाई मदद की गुहार, एक्टर बोले- ''अगर यह सच है तो मैं आपकी हेल्प करूंगा''

6/7/2022 1:23:55 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की एक फीमेल फैन ने मदद मांगी है। वरुण ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर लोगों दिल जीत लिया। एक्टर की फीमेल फैन गुजरात की है। फैन ने बताया कि वह और उनकी मां कई सालों से घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। विरोध करने पर उनके पिता ने उनका खाना-पीना बंद कर रखा है। वरुण ने फैन की दर्द भरी कहानी सुनकर मदद का आश्वासन दिया है।


फीमेल फैन ने वरुण धवन को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'सर, मेरे पिता मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी देता है। उन्होंने हमारा खाना-पीना बंद करवा दिया है। हम कई दिनों से भूखे हैं। उसके पिता रोज शराब पीकर घर आते है उनके साथ मारपीट करते है और ये सिलसिला सालों से चल रहा है। महिला ने पिता पर उसकी मां को धोखा देने और दूसरी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप भी लगाया है। लड़की अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा चुकी है। कार्रवाई के तौर पर उसके पिता को कुछ घंटों तक लॉकअप में रखा गया था और बाद में छोड़ दिया गया था।' वरुण ने फीमेल फैन को मदद का आश्वासन दिया है। एक्टर ने गुजरात पुलिस को टैग करते हुए उनसे मदद गुजारिश की है। वरुण ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'यह एक बेहद गंभीर मामला है और अगर यह सच है तो मैं आपकी मदद करूंगा और अधिकारियों से बात करूंगा।' फैंस इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा अडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Content Writer

Parminder Kaur